Purnia News: शिकारपुर सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा और डगरूआ को जोड़ने वाली शिकारपुर सड़क पर बारिश का पानी जमा रहने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। विद्यालय आने-जाने के दौरान बच्चों को जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा बना रहता है। वहीं स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने जाने वाले लोगों को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मो. इमामुद्दीन, मो. माजिद, मो. जुबैर, मो. इबरार, मो. अफरोज एवं मो. नूरुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.