पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना और गायत्री महामंत्र की साधना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस अवसर पर जनकल्याण, सद्बुद्धि, संस्कार, सामाजिक सद्भाव और विश्वशांति की कामना के साथ सामूहिक रूप से अधिकाधिक गायत्री महामंत्र जप करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत गायत्री मंदिर में प्रतिदिन सुबह सामूहिक गायत्री महामंत्र जप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग ले रहे हैं। आयोजन के संयोजक पंडित प्रदीप पांडेय ने बताया कि सामूहिक मंत्र जप से आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। साथ ही समाज में एकता, सकारात्मकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक साधना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्...