पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को रौटा और अमौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। रौटा थाना में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव तथा अमौर थाना में अपर थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और विभिन्न पूजा पंडालों एवं छठ पूजा आयोजन समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार रात आठ से दस बजे तक ही कम आवाज वाले पटाखे छोड़े जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- Gaya News: दीपावली व छठ को लेकर बोधि बिगहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर निगरानी र...