पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। शहीद दिवस राजकीय महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी का एसडीओ ने जायजा लिया है। 25 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर उच्च विद्यालय धमदाहा के क्रीड़ा मैदान में चल रही तैयारी के निरीक्षण में एसडीओ के साथ जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता (मनरेगा) अजहर परवेज भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल, वाहन पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजकीय समारोह को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। सभी तैयारी को निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों को दिया गया है। इस दौरान क्रीड़ा मै...