पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। मद्यनिषेध अभियान के तहत कसबा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया निवासी कृष्णा मंडल पिता निरंजन मंडल को शराब के नशे में उत्पात मचाने के आरोप में पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई थाना क्षेत्र की मोहिनी पंचायत स्थित मोदीबाड़ी में की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार यहां पुलिस ने राजेंद्र उरांव पिता मणिलाल उरांव को पांच लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों...