Purnia News: शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।श्रीनगर थाना पुलिस ने कोऑपरेटिव बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि कोऑपरेटिव बाजार में कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रानीबाड़ी निवासी संतोष कुमार एवं सुशील महतो, मखनाहा निवासी दिनेश महतो, विलास ऋषि तथा खरकट्टा निवासी शंभू चौधरी को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.