Purnia News: शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने बुधवार शाम संध्या गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित नया नगर टोला निवासी भुलेश्वर ऋषि के 25 वर्षीय पुत्र कालो ऋषि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हो-हंगामा कर रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चोरी-छिपे शराब की तस्करी और सेवन करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शराबबंदी कानून का उल्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.