पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा प्रखंड अंतर्गत रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के गोरिपुर पंचायत के वार्ड संख्या-14 बेलपेमू गांव में शराब के नशे में हंगामा, गाली-गलौज एवं मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने वर्तमान वार्ड सदस्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रघुवंश नगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए वर्तमान वार्ड सदस्य संजय कुमार तथा राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और उपद्रव मचाने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...