Purnia News: शपथ पत्र बनवाने उमड़ी भीड़, अनुमंडल परिसर में मेला जैसा नजारा
पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय परिसर में बुधवार को शपथ पत्र बनवाने के लिए अचानक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दोपहर करीब 12 बजे अनुमंडल परिसर में लोगों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि वहां मेला जैसा नजारा दिखाई देने लगा। परिसर में लगी कुर्सियों से लेकर जमीन तक लोग बैठे नजर आए। लोगों ने बताया कि शपथ पत्र बनवाने के लिए वे पिछले दो-तीन दिनों से अनुमंडल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न दस्तावेजों से संबंधित कार्यों में शपथ पत्र की आवश्यकता पड़ रही है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग शपथ पत्र बनवाने पहुंच रहे हैं। अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी निखि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.