पूर्णिया, अक्टूबर 30 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोचैली डगरुआ निवासी नामचीन व्यवसायी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास शुक्रवार को पंच तत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव में हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार हुआ,जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि गुरुवार की शाम बबलू विश्वास की उस वक्त सड़क-हादसे में मौत हो गई जब उनका फॉर्च्यूनर कार कप्तान-पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सौरा नदी में समा गया था। बाद में उनके वाहन को क्रेन से बाहर निकाला गया और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्व विश्वास पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई बताये जाते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: सांसद पप्पू यादव ने बबलू विश्वास के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना, परिजनों को फो...