पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया के प्रांगण में संस्कृत तथा वेद सप्ताह का धूमधाम से समापन किया गया। सबसे पहले प्रातः काल की वंदना सभा में विद्यालय के संगीत शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा एवं शिक्षिका ज्योति कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने कजरी जो भोजपुरी लोक संगीत की एक महत्वपूर्ण विधा है उस पर गीत और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से सभी बच्चों और शिक्षकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शिक्षिका चंचल कुमारी के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा देवाधिदेव महादेव पर आधारित एक नृत्य की प्रस्तुति हुई। पूरा मैदान शिवमय हो उठा। विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी कुमार सिंह तथा अन्य सभी लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- सफल विद्वान के निर्माण में माता-पिता एवं आचार्य का महत्वपूर्ण योगदा...