Purnia News: वृद्धाश्रम से लौटे बुजुर्ग को रखने के लिए घरवाले नहीं हुए तैयार
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वृद्धाश्रम से लौटे बुजुर्ग को रखने के लिए घरवाले तैयार नहीं हुए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 सेवा के पुलिस कर्मियों को भी वहां बैरंग लौटना पड़ा। मामला सहाक खजांची थाना के लाइन बाजार स्थित रहमान चौक के समीप का है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग वृद्धाश्रम में रह रहे थे। वह परिजनों से मिलने घर आए थे, लेकिन परिजनों ने गेट नहीं खोला। आसपास के लोग जमा हुए और घरवालों को गेट खोलने के लिए कहा परन्तु घर के भीतर से आवाज नहीं आई। आखिरकार डायल 112 सेवा को लोगों ने सूचना दी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यह भी पढ़ें- यूपी में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग की मौत पर अपनों ने छोड़ा साथ, पत्नी भी नहीं आई, बेगानों ने किया अंतिम संस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.