Purnia News: विषहरी मेले में पूजा-अर्चना को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लादूगढ़ के क्रीड़ा मैदान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विषहरी मेले में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ से पूरा लादूगढ़ भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मेले में आकर्षक झूले सहित विभिन्न तरह के मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं। बच्चों में झूले को लेकर खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन एवं अनुमंडल पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई मां काली की पूजा, वार्षिकोत्सव में उमड़े श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.