Purnia News: विषहरी मेला में 'महुआ घटवारिन' के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। विषहरी मेला के समापन अवसर पर मोहना टोल मीरगंज स्थित सांस्कृतिक मंच पर प्रसिद्ध कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की चर्चित लोककथा आधारित रचना 'महुआ घटवारिन' का भावपूर्ण नाट्य मंचन किया गया। कोसी क्षेत्र की लोक-संवेदना, सामाजिक जीवन और पारंपरिक कथा को कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से मंच पर जीवंत कर दिया। नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। नाटक में महुआ की पीड़ा, संघर्ष और जीवन की त्रासदी को कलाकारों ने बेहद संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया। खासकर वह दृश्य, जिसमें महुआ को उसकी सौतेली मां द्वारा सौदागर के हाथों बेच दिया जाता है, दर्शकों को भावुक कर गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय और मार्मिक संवादों ने पूरे माहौल को गंभीर बना दिया। कई दृश्यों में दर्शकों की आंखें नम हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.