पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में योगदान के लिए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अररिया के सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित को भगवा वस्त्र, प्रभु श्रीराम की तस्वीर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के अररिया जिलाध्यक्ष पवन राज सहित जिला एवं नगर इकाई के सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्वेतम दीक्षित को पूर्णिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर लंबे समय तक सेवा देने का अवसर भले ही नहीं मिला, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न...