पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया के मानसिक रोग विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 10 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 16 अक्टूबर तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके तहत लोगों को मानसिक बीमारियों के लक्षण, कारण और उपचार की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। मानसिक रोग विभाग के मनोसामाजिक कार्यकर्ता एबी ज्वाइनल ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य दिवस के तहत अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को बताया गया कि कम नींद आना, सिरदर्द, जरूरत से ज्यादा बोलना, अत्यधिक चिंता करना और मानसिक या आर्थिक तनाव जैसी परेशानियों को गंभीरता से लेना चाहिए। समय प...