Purnia News: विश्व खाद्य दिवस पर कुपोषण के प्रति किया जागरूक
पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में 14 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्र के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आए महिला और पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में बढ़ती कुपोषण की समस्या तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. केएम सिंह ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि विश्व की लगभग 25.8 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में कुपोषण से प्रभावित है, जबकि हर छह में से एक व्यक्ति भुखमरी का सामना करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.