Purnia News: विवाद के बाद तेजाब फेंकने के मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा
पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बड़हारा बाजार में विवाद के बाद चार लोगों पर तेजाब फेंककर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश स्वाती कुमारी सिंह की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इन आरोपियों में बड़हरा के ठठेरी टोला निवासी कुंदन सोनी और राजीव स्वर्णकार शामिल हैं। वहीं अदालत ने अलग से पीड़ित पक्ष के लिए मुआवजे की राशि के भुगतान का आदेश जारी किया है। अदालत ने दोनों दोषियों पर विभिन्न धाराओं में 52-52 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक हरेराम ठाकुर ने पक्ष रखा। अभियोजन के अनुसार बरहारा थाना कांड संख्या 167/25 पीड़ित सिपिन दास के फर्दबयान पर दर्ज किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.