Purnia News: विधायक विजय खेमका ने पूर्व मंत्री के निधन पर दी श्रद्वांजलि
पूर्णिया, सितम्बर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला के अमौर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री जलील मस्तान के आकस्मिक निधन का समाचार पाकर विधायक विजय खेमका ने उनके पैतृक गांव रौटा सिरसी पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। विधायक ने कहा विधायक स्व. जलील मस्तान एक नेक दिल इंसान थे। उनके असमय निधन से सीमांत क्षेत्र को काफी क्षति हुई है। दिवंगत विधायक जलील मस्तान की लोक प्रियता अमौर क्षेत्र में काफी थी। विधायक ने कहा कि परमात्मा पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति दे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पूर्व मंत्री को स्थानीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि विधायक के साथ बायसी के वरिष्ठ भाजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.