पूर्णिया, सितम्बर 24 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। गणेश पूजा एवं महागणपति चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने जलालगढ़ के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के दरबार में शीश नवाकर कसबा सहित पूरे बिहारवासियों के सुख, शांति और लोक कल्याण की प्रार्थना की। विधायक के पूजा पंडालों में पहुंचने पर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय स्टेडियम तथा संतोषी मंदिर परिसर स्थित गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने विधायक को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: काशी के विद्वान पंडितों ने जलालगढ़ में गंगा आ...