Purnia News: विधायक की माता के निधन पर सांसद ने जताया शोक
पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर विधायक विजय खेमका की माता के निधन की खबर पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। सांसद पप्पू यादव ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति होती है। इस दुःख की घड़ी में वे विधायक विजय खेमका एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दिवंगत माता ने अपने जीवन में परिवार को संस्कार, स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका निधन परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.