Purnia News: विधायक की माता के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर विधायक विजय खेमका की माता के निधन पर मुख्तारखाना में अधिवक्ताओं द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त विधायक विजय खेमका एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, प्रेरणा गुप्ता, रजनी शाह एवं मनोज झा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ताओं ने कहा कि निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में अधिवक्ता समाज विधायक विजय खेमका एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सदर विधायक ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को दी बधाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.