पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के उद्यमिता प्रकोष्ठ (ई सेल ) द्वारा संचालित राष्ट्रीय उद्यमिता प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परोरा पूर्णिया में स्टार्ट-अप मेला एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार एवं विद्यालय के सचिव अभियंता राजेश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, नवाचार, उद्यमशीलता और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यार्थियों द्वारा संचालित व्यावसायिक स्टॉल, मनोरंजक खेल, हस्तनिर्मित उत्पाद एवं तकनीकी परियोजनाएँ आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। विद्य...