Purnia News: विद्यालय में समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं से विधायक ने किया संवाद
पूर्णिया, सितम्बर 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गुलाबबाग स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में विद्यार्थी सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं से शिक्षा संवाद एवं विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। समारोह का उद्घाटन विधायक विजय खेमका, प्रधानाचार्य डॉ. साधना देवी एवं शिक्षा प्रेमी हरि चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षा संवाद के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य की सोच, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी आकांक्षाओं, सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अध्ययन में आवश्यक संसाधनों को लेकर सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने भी अपनी आवश्यकताओं एवं सुझावों से विधायक को अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त एवं दहेज प्रथा के विरोध पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.