पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय चक जलालगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत 'स्वच्छता ही सेवा है' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुजाहिद आलम ने छात्र-छात्राओं को जीवन में स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वयं स्वच्छ रहें और अपने परिवार के सदस्यों तथा समाज के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, तो कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : स्वच्छता ही सेवा के तहत बच्चों को स्वच्छता का संदेश घर के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखने से पर्यावरण...