पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर शनिवार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जयचंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यालय प्रधान के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बनमनखी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर कुमार सुमन भी मौजूद थे।

संगोष्ठी के मुख्य उपाय संगोष्ठी में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जयचंद्र यादव ने उपस्थित सभी विद्यालय प्रधान को विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति ,विद्यालय परिसर में साफ सफाई पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने मौजूद प्रधानाध्यापक को निर्देश देते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन के दौरान रसोई घर को बिल्क...