Purnia News: विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक, शैक्षणिक वातावरण पर चर्चा
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंचित साह उच्च विद्यालय बेलौरी की प्रबंध समिति की बैठक में सदर विधायक विजय खेमका शामिल हुए। बैठक में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा, शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यालय की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई निर्णय सर्वसम्मति से लिये गए। इस अवसर पर विधायक ने छात्र-छात्राओं, परिचारी एवं नाइट गार्ड को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण हुआ। बैठक में विधायक ने कहा कि यह विद्यालय अब पीएम श्री विद्यालय बन गया है। इसी विद्यालय परिसर के पास पूर्णिया केंद्रीय विद्यालय का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने की दिशा में कार्य चल रहा है। उन्होंने प्रबंध समिति के सदस्यों से विद्यालय के विकास में निरंतर सहयोग करने का आग्रह किया तथा प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.