Purnia News: विद्यालय की 34 एकड़ अतिक्रमित जमीन खाली कराने को भेजा पत्र
पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर के सरस्वती विद्या निकेतन एवं बलदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने की कवायद शुरू हो गयी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर विद्यालय की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलापशा प्रवीण ने अंचलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से विद्यालय की जमीन की नापी कराने के साथ ही स्थल की जांच कर अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। बीईओ ने सीओ को भेजे पत्र में विद्यालय से संबंधित कुल 34 एकड़ 34 दिसमिक जमीन का ब्योरा भी उपलब्ध कराया है। यह जमीन विभिन्न खाता एवं खेसरा संख्या के अंतर्गत दर्ज है। जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक में शिक्षण संस्थानों की जमीन को सुरक्षित रखने और अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर निर्देश दिए गए थे। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.