पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से अब गांव के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत मोहनिया चकला पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलाचांद सुखिया का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने निरीक्षण किया। विद्यालय में पठन-पाठन, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था देखकर लोगों ने संतोष जताया। विद्यालय को वर्ष 2020-21 में मध्य विद्यालय से उत्क्रमित कर उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाया गया था। इससे पहले यहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती थी। अब कक्षा नौ से 12वीं तक की शिक्षा भी गांव में ही उपलब्ध है। विद्यालय में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनने से छात्र-छात्रा...