पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र के मोदो साह महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसबा की चहारदीवारी को बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फिर से तोड़ दिया। विद्यालय की चहारदीवारी तोड़े जाने की बार-बार हो रही घटनाओं से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है कि एक ही चिह्नित स्थान पर कई बार चहारदीवारी तोड़ी जा चुकी है। इस मामले में पूर्व में कसबा थाना में कई बार आवेदन भी दिया गया, लेकिन विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय की चहारदीवारी के बगल में हांड़ी टोल है, जहां शाम होते ही शराब और स्मैक का सेवन करने वालों का जमावड़ा लगने लगता है। यह सिलसिला देर रात तक चलता है। आरोप है कि नशे में धुत लोग शराब की खाली बोतलें विद्यालय प...