Purnia News: विद्यालय का पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के जानकीनगर स्थित डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय का बुधवार को पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार ने निरीक्षण किया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक भवेश चंद्र प्रभाकर के नेतृत्व में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आयोग के सदस्य ने विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में चल रही चित्रकला प्रतियोगिता का भी निरीक्षण किया। 'मेरे सपनों का भारत 2040' विषय पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के चित्र बनाए थे। विद्यार्थियों की कलाकृतियों और प्रदर्शनी को देखकर स्वदेश कुमार ने उनकी सराहना की। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.