Purnia News: विद्यालयों में पोषण वाटिका के रखरखाव को लेकर शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में बुधवार को पूर्णिया जिले के 40 मध्य विद्यालयों में पोषण वाटिका के निर्माण एवं रखरखाव को लेकर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनिसेफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में जलालगढ़, कसबा, केनगर और बनमनखी प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पोषण वाटिका के नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. केएम सिंह, यूनिसेफ के पदाधिकारी डॉ. संदीप घोष एवं प्रकाश सिंह, केंद्र के अन्य वैज्ञानिकों तथा शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ. केएम सिंह ने पोषण वाटिका के लाभ एवं उसकी विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.