Purnia News: विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्राओं ने रखीं विद्यालय की समस्याएं
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रूपौली में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सतेंद्र सिंह, बीईओ पंकज कुमार, वार्डन अनुराधा कुमारी एवं लेखापाल सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और जरूरतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। छात्राओं ने विद्यालय में ऊर्जा की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। इसके अलावा परिसर में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई। छात्राओं ने विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ बेंच-डेस्क और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.