पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके भविष्य को बेहतर दिशा देने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालगढ़ टाइप थ्री में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी विकास कुमार ने की। शिविर में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी गईं और भविष्य के लक्ष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के दौरान कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य, उपलब्ध सुविधाओं, आवेदन के विभिन्न प्रकार और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन इसके बाद नोडल पदाधिकारी ने छात्...