पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मंगलवार को जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा विभिन्न शिविरों का जायजा लिया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास एक एवं दो में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएँ, शिकायते एवं सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur N...