पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलालगढ़ पंचायत के हरचंदपुर निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से करीब 3.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- Katihar News: दुकान से 33.760 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: बंगाल से टोटो में छिपाकर लाई जा रही 163.230 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...