Purnia News: विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। शराबबंदी अभियान के तहत रौटा थाना पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 33.840 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि मीरा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने बोलान हटिया से पूरब अभयपुर मोड़ के पास जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक व्यक्ति को साइकिल पर साधारण कार्टन में विदेशी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के सूर्यापुर निवासी बीर सिंह यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और साइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.