पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। अकबरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर अकबरपुर थाना क्षेत्र के सुरैती पंचायत अंतर्गत डुमरा गांव निवासी पंचानंद सिंह का पुत्र मोहन सिंह है। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरा गांव में तस्करी के लिए बड़ी मात्रा में शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान मोहन सिंह के घर से छह कार्टून में रखी करीब 72 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आ...