Purnia News: विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने कसबा नगर परिषद क्षेत्र के महावीर चौक वार्ड नंबर-24 में छापेमारी कर 360 एमएल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष कुमार पिता गणेश चौधरी के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर यादव ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि महावीर चौक निवासी युवक के पास शराब मौजूद है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 360 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक हरिलाल राम, निरीक्षक सोमेश्वर त्रिपाठी, निरीक्षक सोनू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.