Purnia News: विजेता टीम को गणेश की प्रतिमा के साथ 11 हजार नकद पुरस्कार
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुलाबबाग मेला ग्राउंड में आयोजित 28 वें महागणपति चतुर्थी महोत्सव का मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में हांसदा युवा ग्रुप विजेता रहा। महापौर विभा कुमारी ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं भगवान गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इसके बाद देर रात भव्य झांकी एवं गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विगत 13 दिनों से गुलाबबाग एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। गणपति बप्पा के जयकारों, शंख एवं घंटियों की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.