Purnia News: वाहन जांच के दौरान पुलिस की कार्रवाई, मामला दर्ज
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चार पहिया वाहन से 282 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से लदे वाहन को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से दो अलग-अलग वाहनों के माध्यम से विदेशी शराब की खेप गेरुआ मार्ग होकर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विष्णुपुर हाट के समीप नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक लाल रंग की चार पहिया गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में वाहन पर सवार तीनों लोगों ने शराब तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान वाहन से 282 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.