पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस की कार्रवाई में 24 घंटे में 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अजामनतीय मामले के नौ, अन्य कांडों में छह, शराब मामले में 15, रेप व पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी शामिल हैं। साथ ही एक लैपटॉप, एक गैस सिलिन्डर, एक दबिया एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ कर वाहन चलाने पर भी शिकंजा कसा। विभिन्न वाहनों पर कुल 6 लाख 58 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...