Purnia News: वार्ड 37 की पार्षद का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन
पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम वार्ड संख्या 37 की वार्ड पार्षद सुनीता मांझी (55 वर्ष) का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। महापौर विभा कुमारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुनीता मांझी एक समर्पित, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड के विकास एवं आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया। उनका असामयिक निधन नगर निगम परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। महापौर ने कहा कि उनके पति अजय मांझी सहित परिजनों ने इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे किसी की नहीं चलती। यह भी पढ़ें- Banka News: वार्ड 37 की पार्षद का दिल्ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.