पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या दो की पार्षद कल्पना देवी के पति सुभाष यादव का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही माधवनगर सहित पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। मृतक सुभाष यादव सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण उनका स्थानीय लोगों से गहरा जुड़ाव था। निधन की सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, वार्ड पार्षद प्रभाष कुमार, वकील चौधरी, छात्र नेता छैला यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद कुमार पासवान, मुन्ना यादव, मुकेश गुप्ता समेत दर्जनों लोग परिजनों से मिलकर संवेदन...