Purnia News: वाणिज्यिक विवादों के समाधान और मध्यस्थता को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। रंगपुरा दक्षिण पंचायत के पंचायत सरकार भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को वाणिज्यिक विवादों के समाधान, प्री-इंस्टीट्यूशन मेडिएशन एंड सेटलमेंट तथा वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली (एडीआर) के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता रंजीत कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि विवादों को हमेशा मुकदमेबाजी के जरिए सुलझाना जरूरी नहीं है। मध्यस्थता जैसी वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है। यह भी पढ़ें- सुपौल : लौकहा में कमर्शियल कोर्ट व राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक जागरूकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.