Purnia News: वरुणेश्वर धाम से पूजा कर लौट रहे सातवीं के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। वरुणेश्वर धाम से पूजा कर बाइक से घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र की सोमवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 15 शिशवा निवासी सोनेलाल भगत का पुत्र शिवम कुमार था। शिवम मध्य विद्यालय शिशवा में सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि वार्ड 15 में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए वरुणेश्वर धाम गया था। पूजा करने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बीकोठी थाना क्षेत्र के दौरी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल शिवम को इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.