Purnia News: लोक शिकायतों के निवारण में पूर्णिया जिला राज्यभर में द्वितीय स्थान पर
पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। लोक शिकायतों के निवारण के क्षेत्र में पूर्णिया जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्यभर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की ओर से जारी अक्टूबर 2026 की मासिक रैंकिंग में जिले को कुल 89.27 अंक प्राप्त हुआ है। रैंकिंग के अनुसार सुपौल जिला 89.39 अंक के साथ प्रथम, पूर्णिया 89.27 अंक के साथ द्वितीय, बांका 89.26 अंक के साथ तृतीय, शिवहर 89.05 अंक के साथ चतुर्थ तथा भागलपुर 88.20 अंक के साथ पंचम स्थान पर रहा। समीक्षा माह के दौरान पूर्णिया जिले में निर्धारित समय-सीमा के अंदर प्राप्त लोक शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही प्रथम एवं द्वितीय अपीलों का भी निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन किया गया। जनसुनवाई एवं संबंधित बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.