पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: बड़हारा, एक संवाददाता। बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के बीकोठी प्रखंड अंतर्गत रसदामपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित लोकाही चकला गांव से औराही स्टेशन जाने वाली सड़क पर पुल नहीं रहने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर नदी के बीच उचित पुल का निर्माण नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि लोकाही चकला गांव से औराही स्टेशन रोड तक जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग बड़ी संख्या में आम लोग, विद्यार्थी, युवा, किसान एवं मजदूर करते हैं। पुल नहीं रहने के कारण लोगों को नदी पार करने में कठिनाई होती है। पानी का स्तर बढ़ने पर आवागमन और भी जोखिम भरा हो जाता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन ...