पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलौरी बायपास से सौरा नदी जाने वाले सुनसान मार्ग के किनारे सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक हरे रंग का टोटो लावारिस हालत में बरामद किया गया। टोटो की बैटरी गायब मिलने से चोरी या किसी अन्य आपराधिक घटना की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक सड़क किनारे एक टोटो को बिना चालक के खड़ा देखा। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम के रजनीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को अपने कब्जे में लेकर अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर लावारिस वाहन को जब्त कर लिया गया है। टोटो के वास्तविक मालिक, चालक और वाहन को...