Purnia News: लावारिस मिले रिफाइन तेल लदे ट्रक से 450 टीन तेल गायब
पूर्णिया, अगस्त 20 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के करियात गांव के समीप एनएच किनारे लावारिस हालत में मिले रिफाइन तेल लदे ट्रक से करीब 450 टीन तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस को मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस चालक समेत ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे अररिया जिले के जोगबनी स्थित राजधानी ट्रांसपोर्ट एंड कार्गो से डब्ल्यूबी 03 सी 6665 नंबर के ट्रक पर करीब 1500 टीन स्वास्तिक रिफाइन तेल लोड किया गया था। ट्रक को जोगबनी से कोलकाता के लिए रवाना किया गया था। 15 अगस्त की अहले सुबह ट्रक जलालगढ़ थाना क्षेत्र के करियात गांव के समीप गांव के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लावारिस हालत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.